
107 वर्षीय धर्मपति समेत 102 वर्षीय पाड़ी देवी ने किया मतदान, पहली बार वोट डालने वाले युवा भी दिखे उत्साहित
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में विकास खंड रोहड़ू की 13 पंचायतों, छौहारा की 11 पंचायतों तथा डोडरा क्वार की 2 पंचायतों में गुरुवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान आरंभ हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं तथा युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।



Party no 49। Ward no -02Masli
At 110 years of age her spirit for democracy is still strong and inspiring,
A true example that every vote matters.



Age 82 years
GP BALGHAR
Ward No. 03 Shaghar


LC Sunita no 437


चुनाव के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाकर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए। ग्राम पंचायत भटवारी झटवारी के वार्ड नंबर-4 में 107 वर्षीय श्रीमती धर्मपति ने मतदान कर सभी को लोकतंत्र के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं ग्राम पंचायत पौड़िया के वार्ड क्यारनु व कोटी में 96 वर्षीय श्री वीर सिंह तथा 90 वर्षीय श्रीमती गोकलू देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसके अलावा ग्राम पंचायत बलघर के बाजरोली पुल मतदान केंद्र पर 102 वर्षीय श्रीमती पाड़ी देवी ने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया। दूसरी ओर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है।

वार्ड न॰ – 2 अणु
अणु वार्ड की सबसे वृद्ध मतदाता
श्रीमति बालो देवी उम्र – 90 वर्ष
एवं
सबसे युवा मतदाता मिस एंजेल उम्र – 20 वर्ष



