
IBEX NEWS BUREAU,शिमला/रिकांगपिओ,03 जून 2026
उपयुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां निचार उपमंडल में स्थित ऊरनी डांक में जल विद्युत परियोजना द्वारा बनाई जा रही सुरंग के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
उन्होंने इस अवसर पर जल विद्युत परियोजना के तकनीकी विशेषज्ञों से सुरंग के निर्माण कार्य पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें पर्यावरण के दृष्टिगत व स्थानीय हितधारकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के तहत कार्य करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय ग्रामीणों को कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन किन्नौर जल विद्युत परियोजनाओं का विकास में योगदान के महत्व को समझता है तथा साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जल विद्युत परियोजना के अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।



