
IBEX NEWS, शिमला
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया।

साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा के साथ विलय कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरण रिजिजू, भाजपा नेता सुनील जाखड़ और भाजपा के पंजाब मुखिया अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व कांग्रेसी और पंजाब एसेंबली के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने भी भाजपा ज्वॉइन कर लिया।




