भाजपा भरमौर मंडल के अंतर्गत आने वाले मैहला व त्रिलोचन महादेव जोन की बूथ त्रिदेव व कर्मठ कार्यकर्ताओं की चुनाव समीक्षा बैठक आज त्रिलोचन महादेव प्रांगण में हुई आयोजित।

Listen to this article

IBEX NEWS ,शिमला।

भारतीय जनता पार्टी भरमौर मंडल के अंतर्गत आने वाले मैहला व त्रिलोचन महादेव जोन की बूथ त्रिदेव व कर्मठ कार्यकर्ताओं की चुनाव समीक्षा बैठक आज त्रिलोचन महादेव प्रांगण में हुई।

इस बैठक में विशेष रूप से पाँगी भरमौर भाजपा प्रत्याशी डॉ जनकराज , चम्बा भाजपा जिलाध्यक्ष नागपाल , भरमौर भाजपा मंडलाध्यक्ष रवि जुलकान , चम्बा भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल ढ़कोग , भरमौर भाजपा पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं वर्तमान में टी ए सी मेंबर चमन लाल , भाजपा भरमौर पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रकाश चंद उपस्थित रहे।

बैठक में पाँगी भरमौर प्रत्याशी डॉ जनकराज ने सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया व आगामी कैसे कार्य होने है उसपर कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूती देकर मार्गदर्शन किया।