मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने नगर निगम चुनाव, आज 8:00 से 4:00 बजे तक होगा मतदान, पढ़ें पूरी खबर..क्लिक करें IBEX NEWS,शिमला।

Listen to this article

कांग्रेस बाज़ी मारती हैं तो सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की साख और बढ़ेगी। भाजपा का पलड़ा भारी रहा तो जयराम ठाकुर के सिर इसका सेहरा बंधेगा वही नवनियुक्त प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल का क़द भी ऊँचा होगा।

IBEX NEWS,शिमला।

शिमला नगर निगम के चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं की 222 सीटों के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इन सभी सीटों के लिए मतदान सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक होने जा रहा है। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों के मतों की गणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय में होगी जबकि शहरी निकायों की मतगणना भी संबंधित मुख्यालय में चुनाव के बाद होगी। नगर निगम के लिए मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10:00 बजे की जाएगी।
ब्रिटिशकाल में अस्तित्व में आए हिमाचल के सबसे पुराने नगर निगम के चुनाव मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं।यदि कांग्रेस बाज़ी मारती हैं तो सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की साख और बढ़ेगी। भाजपा का पलड़ा भारी रहा तो जयराम ठाकुर के सिर इसका सेहरा बंधेगा वही नवनियुक्त प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल का क़द भी ऊँचा होगा। नगर निगम शिमला के यह चुनाव लंबे विवाद के बाद होने जा रहे हैं। भाजपा सरकार के समय विधानसभा चुनाव से पहले यह लगातार आगे टलते रहे।


नगर निगम शिमला के यह चुनाव 34 वार्डों में हो रहे हैं। मेयर और डिप्टी मेयर का चयन जीते हुए पार्षदों में से ही किया जाएगा। यह चुनाव जून 2022 में प्रस्तावित थे, मगर इस बीच नगर निगम के वार्डों की संख्या को 34 से बढ़ाकर 41 करने का प्रस्ताव लाया गया। इसे अदालत में चुनौती दी गई तो यह विवाद विधानसभा चुनाव से पहले नहीं सुलझ पाया, जबकि इसे लिटमस टेस्ट माना जा रहा था। चुनाव आगे सरके तो अब यह भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए इसलिए चुनौती होंगे क्योंकि इससे वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए भी संदेश जाएगा।


इससे पहले नगर निगम शिमला पर भाजपा का कब्जा था। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने से पहले ही निगम चुनाव जीते थे। सत्तासीन वीरभद्र सरकार को तब भाजपा ने झटका दिया था। भाजपा के परचम को कायम रखने की विशेष जिम्मेदारी जयराम ठाकुर की ही होगी। हालांकि, भाजपा ने नगर निगम चुनाव के ठीक बीच नए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल बनाए हैं। वह नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा की दहलीज लांघकर हिमाचल भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में उभर चुके हैं। वह पिछली बार के नगर निगम शिमला चुनाव के प्रभारी थे और जोड़-तोड़ की रणनीति के माहिर हैं।