मोदी की जीत पर कांग्रेसियों बी मनाया जश्न।सीएम ने माँगे थे इनके लिये शहर में वोट।शहर के लोअर ढली वार्ड से कांग्रेस ने विशाखा मोदी को चुनाव मैदान में उतारा था। अपने पहले ही चुनाव में मोदी ने जीत हासिल की। पहले यह वार्ड भाजपा के कब्जे में था। लेकिन अब कांग्रेस ने यहां बाजी मारी है।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

शहर के लोअर ढली वार्ड से कांग्रेस ने विशाखा मोदी को चुनाव मैदान में उतारा था। अपने पहले ही चुनाव में मोदी ने जीत हासिल की। पहले यह वार्ड भाजपा के कब्जे में था। लेकिन अब कांग्रेस ने यहां बाजी मारी है।

विशाखा मोदी की जीत पर कांग्रेस ने जश्न मनाया। नाटी भी डाली। थोड़ी ही देर में मोदी की यह जीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। लोग हैरान थे कि आखिर मोदी की जीत का जश्न क्यों मना रही है। लेकिन बाद में पता चला कि यह जश्न पार्टी प्रत्याशी विशाखा मोदी की जीत का है।