देश के मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी और भारत चीन बॉर्डर पर बसा छितकुल मई माह में भी बर्फ से लकदक, यहाँ तापमान माइनस से नीचे लुढ़क गया है।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

भारत-चीन बॉर्डर के नजदीक बसे भारत के आखिरी गांव छितकुल में भारी बर्फबारी हुई है।छितकुल के पूरे इलाके में चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। क़रीब आधा फीट बर्फ़ पड़ी है और सुबह सुबह यहाँ का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है।अभी हालत ये है कि छितकुल का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रहा है।

फोटो क्रेडिट पीताम्बर सिंह नेगी

छितकुल हिमाचल प्रदेश में भारत का आखिरी गांव है जो कि सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा है।इस गांव की ऊंचाई 11000 फीट से ज्यादा है। यहाँ पूरे साल तापमान शून्य से कम या फिर दो से पांच डिग्री के बीच रहता है।ताजा बर्फ़बारी से गांव बर्फ से ढकी सफेद पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां का पूरा इलाका भारतीय सेना के अधिकारी क्षेत्र में आता है।

फोटो क्रेडिट पीताम्बर सिंह नेगी

फोटो क्रेडिट पीताम्बर सिंह नेगी

छितकुल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का और पूरे भारत का आखिरी गांव जरूर है, लेकिन यह किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां आकर स्वर्ग का एहसास होता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां जाने के लिए रास्ता थोड़ा कठिन जरूर है मगर मुश्किल नहीं है।

बर्फ के बाद पर्यटन कारोबार को पंख लगने के यहाँ आसार और बढ़ गए है। बर्फ के सुंदर नज़ारे यहाँ पर्यटकों को बरबस ही आकर्षित करतेहै।