चम्बा में सवारियों से भरी एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला। घटना के समय बस में 50 से 55 लोग सवार थे। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद सवारियां तुरंत बस से बाहर निकली। हालांकि, अगली बस के लिए लोगों को करीब एक घंटे का इंतजार करना पड़ा।

हिमाचल के चंबा में सोमवार शाम चंबा सेरी मार्ग पर भरौठा के पास एचआरटीसी की एक बस की ब्रेक फेल हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में अचानक आई तकनीकी खराबी को देखते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाई और इसे सुरक्षित जगह पर पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस रुक गई और सभी सवारियों की जान भी बच गई।

हालांकि, ब्रेक फेल का पता चलने के वक्त चालक और सवारियों के हाथ पांव फूल गए। लेकिन चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से 55 लोग सवार थे। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद सवारियां तुरंत बस से बाहर निकली। हालांकि, अगली बस के लिए लोगों को करीब एक घंटे का इंतजार करना पड़ा।