BREKING :सांगला के कामरू में तड़के सुबह बादल फटा,सेब बाग़ीचे तबाह,कई गाड़ियाँ बही।जनहानि की कोई सूचना नहीं,लाखों का नुक़सान।

Listen to this article

बाढ़ का मलबा इतना तीव्र और पावरफुल रहा कि क़रीब 15 गाड़ियों और बाइक को अपने वेग में कई मीलों तक बहाता ही ले गया।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के कबाइली ज़िला किन्नौर के कामरू में बादल फटा है।इससे लाखों का नुक़सान हुआ है । 10 से 12 लोगों के सेब बाग़ीचे बुरी तरह उजड़ गए और इतने ही लोगों की गाड़ियाँ और कुछ मोटरसाइकिल भी बाढ़ की चपेट में आई है। तड़के सुबह बादल फटने से गाँव में अफ़रातफ़री का माहौल रहा है बादल फटने से जो बाढ़ आई उसका वेग इतना तीव्र रहा कि पत्थरों के टकराने से उत्पन्न ध्वनि से पहाड़ गूंज उठे। हालाँकि जान का नुक़सान नहीं है मगर सालभर की सेब बाग़ीचों कि मेहनत मिट्टी में मिल गई।

बाढ़ के सामने जो भी आया वो बहता ही गया। अपने साथ दस बारह गाड़ियों को कई मील तक बाढ़ घसीट कर ले गई ।

ज़िला किन्नौर के कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि बादल फटने से बड़ा भारी नुक़सान सेब बगीचों को हुआ है। ज़िला प्रशासन मौके पर है। SDM रिपोर्ट तैयार कर रहें है कि कितना नुक़सान है।

सुबह के समय हुई इस घटना से लोग सचेत हो गए। रात को ये हादसा होता तो लोगों की अचल सम्पति को और ज़्यादा नुक़सान हो सकता था।