BREAKING:भारी भूस्खलन में एक प्रवासी दम्पति दबे।पति-पत्नी के दो शव बरामद।

Listen to this article

दंपत्ति ठेकेदार टीहरिओम शर्मा की कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर रहे थे।

IBEX NEWS,शिमला।

आज प्रातः लगभग 7.00 बजे सूचना मिली कि ग्राम शोल (बलदेयां) में भारी भूस्खलन में एक प्रवासी दम्पति दब गया है। सूचना पर एसएचओ ढली, प्रभारी पीपी मशोबरा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गांव में लैंड स्लाइड प्वाइंट के पास पति-पत्नी के दो शव बरामद हुए हैं। शोल(बाल्डेयां)। मृतक का विवरण इस प्रकार है:झालु उराँव पुत्र उराँव ग्राम कैरागानी, पो0 तबेला, तहसील चैनपुर जिला गुमला (झारखण्ड) उम्र लगभग 28 वर्ष है और राजकुमारी देवी पत्नी झालु उराँव उपरोक्तानुसार, आयु 21 वर्ष है।