हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी से मनाली- लेह मार्ग दारचा के पास बंद हो गया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी से मनाली- लेह मार्ग दारचा के पास बंद हो गया है। शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद दारचा- सरचू- लेह मार्ग बर्फबारी से यातायात के लिए बंद है। हिमाचल सीमा सरचू के समीप पुलिस चेक पोस्ट से मिली जानकारी के मुताविक बारालाचा में तकरीबन एक फीट तक बर्फबारी हुई है। लाहौल- स्पीति पुलिस प्रशासन ने दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही पर आज पूरी तरह से रोक  लगा दी है।