हिमाचल सरकार ने प्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर पर पूरी तरह बैन।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल सरकार ने प्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।

कल यानी 21 नवंबर के बाद किसी भी कर्मचारी का तबादला नहीं होगा। चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना ने सोमवार देर शाम इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए।सरकार की ओर से जारी ऑर्डर के अनुसार, अब प्रदेश में केवल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की परमिशन से ही कोई ट्रांसफर हो सकेगा। कर्मचारियों के तबादलों पर मुख्यमंत्री अब विशेष हालात और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए फैसला लेंगे।