नगर निगम धर्मशाला में मेयर ,डिप्टी मेयर के पद को लेकर हुए चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा किया। नीनू शर्मा ने मेयर और तेजेंद्र कौर ने डिप्टी मेयर के पद कब्जा जमाया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश की नगर निगम धर्मशाला में मेयर और डिप्टी मेयर के पद को लेकर हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। नीनू शर्मा ने मेयर और तेजेंद्र कौर ने डिप्टी मेयर के पद कब्जा जमा लिया है। तेजेंद्र कौर भाजपा प्रत्याशी हैं। उप महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र कौर को 10 मत जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को आठ मत मिले। मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों खेमों को 9-9 वोट पड़े। फिर फैसला पर्ची से हुआ। पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने इसे कांग्रेस की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की जीत हुई है। इससे पहले कांग्रेस की सेंधमारी से बचाने के लिए भाजपा ने अपने पार्षद पालमपुर पहुंचा दिए थे। सभी  पार्षद एक होटल में वरिष्ठ नेताओं के साथ रहे। विधायक विपिन परमार, विधायक पवन काजल और भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर भी मौजूद रहे।

चुनाव से ठीक पहले भाजपा के पार्षद धर्मशाला लाए गए।