हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के पीडब्लूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Listen to this article

यह पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में नाटकीय घटनाक्रम के बीच आया है। इन घटनाक्रम ने राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव को कांग्रेस सरकार के लिए अस्तित्व की लड़ाई में बदल दिया है।

  • बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जावाबदेही है।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया है कि जनता के प्रति मेरी जावाबदेही है।

उन्होंने कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई।

शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं। प्रियंका गांधी, खरगे को दो दिन के घटनाक्रम की जानकारी दे दी है और अब हाईकमान को फैसला लेना है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ‘हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है… मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।’

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सुबह मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर विधायकों की अनदेखी करने और अपने पिता और पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता दिवंगत वीरभद्र सिंह का अनादर करने का आरोप लगाया है।

यह पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में नाटकीय घटनाक्रम के बीच आया है। इन घटनाक्रम ने राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव को कांग्रेस सरकार के लिए अस्तित्व की लड़ाई में बदल दिया है।