Big breaking: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑब्जर्वर के सामने मुख्यमंत्री के पद को छोड़ने की पेशकश की है। हालांकि उन्होंने अभी राज्यपाल को कोई इस्तीफा नहीं दिया है।सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आज शाम तक सीएम सुक्खू इस्तीफा दे सकते हैं.

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑब्जर्वर के सामने मुख्यमंत्री के पद को छोड़ने की पेशकश की है।हालांकि उन्होंने अभी राज्यपाल को कोई इस्तीफा नहीं दिया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आज शाम तक सीएम सुक्खू इस्तीफा दे सकते हैं।

मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस ऑब्जर्वर्स से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। अब इस पर कांग्रेस हाईकमान फैसला लेगी। इससे पहले खबर आई थी कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जा सकता है।हालांकि CM सुक्खू ने इस्तीफे देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसकी अफवाह फैला रही है।कांग्रेस ऑब्जर्वर्स भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को हुई क्रॉस वोटिंग के बाद हालात संभालने हिमाचल पहुंच रहे हैं।कुछ विधायकों ने प्रियंका गांधी से फोन पर बात कर सीएम सुक्खू के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बुधवार को सुबह 11 बजे मंत्री विक्रमादित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपमानित करने का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दिया था और कहा- गेंद अब आलाकमान के पाले में है।इस बीच, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। विधानसभा में भाजपा मेंबर्स को बाहर करने के लिए मार्शल बुलाए जाने पर हंगामा हुआ।