हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने थामा भाजपा का दामन । बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाजन को शामिल होने पर बधाई दी।

Listen to this article

IBEX NEWS ,शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की और प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दिया है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हर्ष महाजन को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। हर्ष महाजन की चंबा से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वे भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चंबा से चुनावी मैदान में भी उतर सकते हैं। हर्ष महाजन साल 2003-08 तक वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला। 1993 में पहली बार विधायक बने महाजन तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुना गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता हर्ष महाजन को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।

2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया। हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया