और कांग्रेस के शेष 6उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट हो गई सोशल मीडिया में वायरल,मामला दर्ज करेगी कांग्रेस।दिया स्पष्टीकरण,नजरंदाज करे फेक लिस्ट,नहीं घोषित किए उम्मीदवार…लांबा।

Listen to this article

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी सूची घोषित होने से पहले ही सोशल मीडिया में फर्जी लिस्ट जारी हो गई।

शुक्रवार दोपहर जारी हुई इस फर्जी सूची में पांवटा साहिब से अवनीत सिंह लांबा, मनाली से हरी चंद शर्मा, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, जयसिंहपुर से सुशील कौल और हमीरपुर से पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी तक घोषित कर दिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में शरारती तत्वों ने कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल की है। कांग्रेस पुलिस में केस दर्ज कराएगी।

सोशल मीडिया में ये है फेक लिस्ट,कांग्रेस कराएगी मामला दर्ज,अलका लांबा।

वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने भी मामले पर तेवर दिखाए है कि शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज होगा। कोई सूची जारी नही हुई है इसे नजरंदाज करें।