ये “का” क्या कह रहा है?हिमाचल के जिला किन्नौर के ‘का’ मतदान केंद्र में दर्ज हुआ शत-प्रतिशत से अधिक मतदान।

Listen to this article

IBEX NEWS शिमला।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नौर-68 (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र के ‘का’ मतदान केंद्र में इस बार 112.5 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है जो सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों से अधिक है।

उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र में 18 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि ‘का’ मतदान केंद्र में कुल 16 मतदाता हैं जिनमें 11 महिलाएं व 5 पुरूष शामिल हैं।

मतदान केंद्र में 9 महिलाओं व 5 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा मतदान केंद्र पर नियुक्त 4 मतदान कर्मियों ने निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ई.डी.सी) के माध्यम से मतदान किया जिस कारण मतदान 112.5 प्रतिशत दर्ज हुआ।