
IBEX NEWS,शिमला ।
पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ग्राउंड ज़ीरो दौरा कर मंडी में हुई तबाही के बीच राहत कार्यों में तेज़ी के निर्देश दिए हैं और आपदा स्थल पर संभाला मोर्चा संभाला है ।सदर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया और राहत तथा बचाव कार्य हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।बीती रात मण्डी शहर में भारी बरसात के कारण मलबे की चपेट में आने और नाले में गाड़ियों के नीचे दबने से तीन लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दर्जनभर लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

यह घटना हृदय विदारक एवं पीड़ादायक हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने कि शक्ति देने कि प्रार्थना करता हूँ।




