
IBEX NEWS,शिमला
थाना मूरंग के अंतर्गत ग्राम रिब्बा स्थित रालढंग खड़ में अचानक आई बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-5 का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाढ़ के चलते रिब्बा गांव के कई लोगों के बाग-बगीचों, खेतों तथा संपर्क मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


सुरक्षा शाखा, मूरंग द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजे गए पत्र में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए त्वरित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।
वर्तमान में प्रभावित क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।




