
IBEX NEWS,शिमला
किन्नौर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक शेखर, आईपीएस ने जिले से विदाई के अवसर पर किन्नौरवासियों के नाम एक भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 माह और 20 दिनों तक इस ऊर्जावान जिले में सेवा देना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही।

अपने संदेश में उन्होंने कहा —
“किन्नौर के लोगों से मिला स्नेह, सहयोग और सीख हमेशा मेरे साथ रहेगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस के आदर्श वाक्य के अनुरूप, हमारी टीम ने सदैव साहस, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा की है और यह भावना आगे भी बनी रहेगी।”
उन्होंने अपने संदेश का समापन किन्नौरी अभिवादन के साथ किया —
“झूले! होलासे! ज़ांगसोंग!”




