
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग ने मंगलवार को एचपीपीएस (हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन संबंधी अधिसूचना जारी की है। यह आदेश 5 नवम्बर 2025 को जारी पहले आदेश में आंशिक संशोधन के रूप में जारी किए गए हैं।
राज्यपाल की स्वीकृति से जारी इस अधिसूचना में कई अधिकारियों के तबादले रद्द किए गए हैं, जबकि कुछ को नई तैनाती दी गई है। आदेश के अनुसार सागर चंदर को एएसपी, तृतीय भारतीय रिज़र्व बटालियन, पंडोह (मंडी) नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश कुमार द्वितीय को कमांडेंट, होम गार्ड्स, नवम बटालियन धर्मशाला की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह भूपिंदर सिंह ब्रागटा को कमांडेंट, होम गार्ड्स स्टेट मुख्यालय, शिमला के पद पर तैनात किया गया है, जबकि रतन सिंह को एएसपी, ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे (टीटी एंड आर), शिमला बनाया गया है।



चंदर शेखर को डीएसपी (ट्रैफिक) शिमला, और राजीव मेहता को एसडीपीओ आनी (कुल्लू) पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं अनिल कुमार सप्तम को स्टाफ ऑफिसर, आईजीपी नॉर्दर्न रेंज धर्मशाला और अजय कुमार तृतीय को डीएसपी, तृतीय आईआरबी पंडोह (मंडी) के पद पर भेजा गया है।
कई अधिकारियों के तबादले रद्द भी किए गए हैं, जिनमें नरेंद्र कुमार, योगेश रौल्टा, कमल किशोर, रामकांत ठाकुर, मानवेंद्र ठाकुर, नरेश कुमार, विजय कुमार, शेर सिंह द्वितीय और योगराज शामिल हैं।
नवीन झल्टा को एसडीपीओ दाड़लाघाट (सोलन) और हर्नाम सिंह को डीएसपी, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, किन्नौर (रेकांगपिओ) में तैनात किया गया है।
गृह विभाग के अनुसार यह सभी तबादले सार्वजनिक हित में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता, आईएएस की ओर से जारी किया गया है, जबकि अधिसूचना पर विशेष सचिव (गृह) सुदेश कुमार मोक्टा, आईएएस के हस्ताक्षर हैं।




