
IBEX NEWS,शिमला ।
मुख्यमंत्री ने आज भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के सुचारू और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में बताया गया कि भारतीय सेना हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएँ स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से प्रतिवर्ष 68,000 से 80,000 किलोवाट-घंटे बिजली का उत्पादन होगा, जिससे लगभग 120 से 160 घरों को ऊर्जा आपूर्ति संभव हो सकेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ाएँगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता सहित सेना और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।




