
IBEX NEWS,शिमला
किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकिला के निकट वाहन हादसे में नौ नागरिक घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारतीय सेना के जवान मौके पर पहुंचे और नमग्या में घायलों को गोल्डन आवर उपचार व स्थिरीकरण प्रदान किया।



इसके बाद सभी को शीघ्रता से पूह ले जाकर उन्नत चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। सेना की त्वरित कार्रवाई ने दुर्गम किन्नौर में फिर साबित किया कि वे “कहीं भी, कभी भी” जीवन बचाने को प्रतिबद्ध हैं।




