
IBEX NEWS,शिमला ।
जिला पुलिस शिमला ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बरामदगी और मारपीट की घटनाओं में तीन मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठियोग में 12 बोतल देशी शराब जब्त
थाना ठियोग पुलिस ने 18 फरवरी की शाम करीब 6:15 बजे कियार की ओर गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब बरामद की। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी गांव काशो, डाकघर कियार, तहसील ठियोग के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहड़ू में युवक से मारपीट
थाना रोहड़ू में 19 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मन्नत कुमार नर्ता ने आरोप लगाया है कि 18 फरवरी की रात करीब 8:40 बजे मित्तुल चौहान ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और सिर पर चोट पहुंचाई।
घर में घुसकर हमला करने का आरोप
इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में लोकिंदर निवासी रोहड़ू की शिकायत पर बंटी नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 332(C), 115(2), 351(2) और 352 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 18 फरवरी की रात करीब 9:40 बजे घर में घुसकर मारपीट की, जिससे कंधे और बाजुओं पर चोटें आईं।
पुलिस ने तीनों मामलों में जांच तेज कर दी है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




