
IBEX NEWS,शिमला
आज दिनांक 20-02-2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CH) नेरवा से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल और मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

दिनांक 20.02.2026 को सुबह पुलिस चौकी टिक्कर को फोन के माध्यम से पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा सूचना दी गई कि गांव के दो लोगों ने कशैनी जंगल में पानी की बावड़ी के पास एक मानव कंकाल देखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। मौके पर अंकुश जनारथा, कपिल पांचटा और सुरजीत दत्ता मौजूद थे। जांच के दौरान बावड़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। घटनास्थल के निरीक्षण के लिए एसएफएसएल जुन्गा की टीम को बुलाया गया है।मौका पर पेड़ पर रस्सी का फंदा पाया गया।
मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल के कवर से दो सिम कार्ड (Airtel) और फोन के अंदर से एक अन्य सिम कार्ड मिला। जांच में ये सिम कार्ड मोहन मिस्त्री नाम के नेपाली मूल के व्यक्ति से जुड़े पाए गए हैं। अन्य नंबरों की भी जांच की जा रही है।
कंकाल की पहचान करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
शव की पहचान नरेश कुमार (47 वर्ष), पुत्र मस्त राम, निवासी गांव रुसलाह, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि नरेश कुमार दोपहर करीब 1:30 बजे अपने घर के पास सेब के बगीचे में पत्नी के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान वह फिसलकर गिर गए और सिर के पीछे गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गए। परिजन और पड़ोसी उन्हें इलाज के लिए CH नेरवा ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा मौका पर साशय एकत्र किए गए है
प्रथम दृष्टि में मृत्यु का कारण काम करते समय फिसलकर गिरने से सिर में लगी चोट प्रतीत होता है। परिवार की ओर से किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है।
मामले में पुलिस थाना नेरुवा द्वारा आगामी जांच जारी कर दी गई है ।




