
IBEX NEWS,शिमला ।
भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी ;जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे के स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय सारस्वत परिषद् के तत्वाधान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित एक गरीमामय कार्यक्रम में शिक्षा (विज्ञापन) के क्षेत्र में संस्था का 20 26 का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय प्रज्ञा ” से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो महावीर सिंह को सम्मानित किया गया।
महावीर सिंह की संस्तुति आईआईटी बीएचयू के निदेशक रहे प्रो. एस. एन.उपाध्याय ने सन 2024 में किया था। दो वर्षों और अनेकों मीटिंग के बाद महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के अध्यक्षता में उच्च स्तरीय चयन समिति ने इनके नाम को इस वर्ष के सम्मान के लिए स्वीकृत किया।

इस कार्यक्रम में देश के शिक्षा जगत शीर्षस्थ विद्वानों की गरिमामय उपस्थित रही जिसमें गुरु घासी दास केन्द्रीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति, प्रो आलोक चक्रवाल, महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।
आचार्य महाबीर सिंह विश्व स्तरीय विद्वान है और विश्व के शीर्षस्थ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में आप शामिल हैं। अपनी विद्वता, कर्मठता, सामूहिक नेतृत्व ,वैश्विक दृष्टि और मेरिट को सदैव सम्मान के लिए आप जाने जाते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और आमजन में आप अत्यंत लोकप्रिय है सभी आपके कार्यशैली के प्रशंसक हैं। इस सम्मान से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कि प्रतिष्ठा और ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो गई।




