
मोबाइल बंद होने से बढ़ी थी चिंता, आज सुबह पुरबनी गांव पहुंचने पर परिजनों और श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस
IBEX NEWS,शिमला
स्पीति क्षेत्र के पुरबनी गांव से सुकून भरी खबर सामने आई है। पिछले दिनों लापता हुए हेड लामा दोरजे नामग्याल आज सुबह सकुशल अपने गांव पहुंच गए। उनके सुरक्षित लौटने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि लामा जी का सामान चोरी हो गया था, जिसके कारण उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया और परिवार व ग्रामीणों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसी वजह से उनके लापता होने की खबर फैल गई थी और क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया था।
आज सुबह जब लामा जी अपने घर पुरबनी गांव पहुंचे तो परिजनों, ग्रामीणों और मठ से जुड़े श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। सभी ने ईश्वर का धन्यवाद किया और उनकी कुशलता की कामना की।
लामा जी के सुरक्षित लौट आने से अब पूरे क्षेत्र में सुकून का माहौल है। श्रद्धालु इसे ईश्वर की कृपा मान रहे हैं और मठ में आकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।गांव वासियों का कहना है कि उनकी धर्मपत्नी ने इसकी पुष्टि की है कि वे चंडीगढ़ से सुबह लौट आए हैं ।




