
दो तहसील कल्याण अधिकारियों को बनाया गया जिला कल्याण-cum-परिवीक्षा अधिकारी
IBEX NEWS,शिमला, 2 मार्च 2026।
हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग-बी ने पदोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी करते हुए दो तहसील कल्याण अधिकारियों को जिला कल्याण-cum-परिवीक्षा अधिकारी (क्लास-I, राजपत्रित) के पद पर पदोन्नत किया है। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति एवं विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति तथा एच.पी. लोक सेवा आयोग से परामर्श के उपरांत जारी किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, श्री मंजुल ठाकुर और श्री देविंदर कुमार को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-13 (₹46,000-1,46,500) में नियमित आधार पर पदोन्नति दी गई है। दोनों अधिकारी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे अथवा सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो।
पोस्टिंग आदेशों के तहत श्री मंजुल ठाकुर को जिला चंबा में जिला कल्याण-cum-परिवीक्षा अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है, जबकि श्री देविंदर कुमार को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, शिमला में जिला कल्याण-cum-परिवीक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सरकार ने दोनों अधिकारियों को अपने-अपने स्थानों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने तथा नियमानुसार जॉइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
यह अधिसूचना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी की गई है।




