
बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान कहासुनी के बाद हुई झड़प, पुलिस ने नोटिस देकर शुरू की कार्रवाई
IBEX NEWS,शिमला
थाना कोटखाई में बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुई कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 33/2026 दिनांक 25 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(2) व 190 के तहत मामला दर्ज किया है।

नोट :AI जनरेटेड फ़ोटो इस्तेमाल क़ी गई है !
शिकायतकर्ता मोरियन ने आरोप लगाया कि टूर्नामेंट के दौरान विवाद होने के बाद शाम करीब 5 बजे कॉलेज के बाहर कुछ युवकों ने उसे और उसके दोस्तों को घेरकर मारपीट की। इस घटना में शिकायतकर्ता और उसके साथियों को चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों से पूछताछ की है। आरोपितों में साहिल राठौर, अभय सिंह राणा, ऋतांश, शिवांश, शिवांश ठाकुर और विकास शामिल हैं, जो अलग-अलग जिलों के निवासी बताए गए हैं।
सभी आरोपितों को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जा रही हैं।



