
IBEX NEWS ,शिमला
आज किन्नौर जिले में आम आदमी पार्टी की आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में जिला पदाधिकारियों, विधानसभा पदाधिकारियों तथा संगठन के समर्पित साथियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने की।



इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष धर्म देव नेगी, जिला संगठन मंत्री सेह देव, जिला सह सचिव राजेश कुमार, जिला सह सचिव सुंदर सिंह, जिला सह सचिव विद्या सिंह, नव प्रकाश नेगी, विधानसभा संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह नेगी, विधानसभा सचिव प्रेम नेगी, विधानसभा उपाध्यक्ष सुन्दर देव कामटेस विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन कुमार तथा विधानसभा सह सचिव ओम प्रकाश नेगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अरविंद केजरीवाल की जनहितकारी नीतियों से प्रेरित होकर देश राज, चंद्र शेखर और राकेश कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में किन्नौर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने का संकल्प लिया गया। विशेष रूप से आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए निम्न निर्णय लिए गए:
- प्रत्येक पंचायत में पंचायत प्रमुख, उप-प्रमुख एवं पंचायत सचिव की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।
- योग्य, ईमानदार एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
- हर पंचायत में मजबूत संगठनात्मक टीम तैयार की जाएगी।
- किन्नौर के तीनों ब्लॉकों में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जाएगा।
,
जिला किन्नौर के युवाओं एवं महिलाओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ें और बदलाव की इस मुहिम का हिस्सा बनें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से ईमानदार राजनीति, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में सुधार तथा आम जनता की आवाज को सशक्त बनाना शामिल है। प्रत्येक कार्यकर्ता को “चलता-फिरता संदेश” बनकर इन विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा हम सब मिलकर किन्नौर में आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प बनाएँ। हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे, हर पदाधिकारी सक्रिय रहे और हम सब मिलकर आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करें।



