
IBEX NEWS,शिमला
पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
दिनांक 12.04.2026 को पुलिस टीम ने सुरेन्द्र सिंह (42 वर्ष), पुत्र श्री सोहन लाल, निवासी गांव व डाकघर झरग, तहसील जुब्बल, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त एफआईआर संख्या 10/2015, दिनांक 09.02.2015, धारा 325 भा.दं.सं. के तहत दर्ज मामले में वांछित था। न्यायालय द्वारा उसे पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। लगातार प्रयासों, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




