
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 10 मई 2026।
राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन से गिरी ईंट की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच के बाद भवन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना संजौली में दर्ज अभियोग संख्या 27/2026 के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि संजौली स्थित चौपड़ा निवास के निर्माणाधीन भवन की सातवीं मंजिल से अचानक ईंट नीचे गिर गई, जो वहां से गुजर रहे एक मासूम बच्चे के सिर पर जा लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए IGMC शिमला ले जाया गया।
घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 एवं 125A के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बाद में मामले में धारा 105 भी जोड़ी गई।
पुलिस जांच में लापरवाही के तथ्य सामने आने पर आरोपी शांता लाल चौपड़ा निवासी टनल व्यू, संजौली को 10 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।



