
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
किन्नौर जिले के करछम-सांगला-छितकुल मार्ग पर आज से सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा टारिंग एवं सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है। सड़क सुधार कार्य के चलते निर्धारित समय के दौरान मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। BRO ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों से जारी समय-सारणी का पालन करने की अपील की है।
जारी सूचना के अनुसार सड़क निम्न समय पर बंद रहेगी:
• सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे तक
• सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
• दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
• शाम 06:00 बजे से 07:00 बजे तक
वहीं यातायात के लिए सड़क इन समयों पर खुली रहेगी:
• सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक
• दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक
• शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक
• रात 07:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक
BRO के अनुसार सड़क की टारिंग और मरम्मत पूरी होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुगम होगी। प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले समय का विशेष ध्यान रखें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।



