
IBEX NEWS BUREAU,शिमला , 19 मई।
किन्नौर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 5.75 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 18 मई 2026 को की गई। बरामदगी के बाद पुलिस थाना रिकांगपिओ में FIR संख्या 22/26 दिनांक 18.05.2026 को अधीन धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
किन्नौर police द्वारा मामले की आगामी जांच गहनता एवं तत्परता से की जा रही है, ताकि नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “चिट्टा मुक्त किन्नौर” अभियान के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किन्नौर पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील भी की है।



