प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह सीएम को बधाई देने सचिवालय पहुंचे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह उन्हें बधाई देने सचिवालय पहुंचे। इस दौरान प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुक्खू को फूलों का गुलदस्ता भेंट करने लगीं, तभी मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में कहा कि आप नहीं मैं आपको गुलदस्ता भेंट करूंगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पार्टी का सदस्य हूं और आप मेरी अध्यक्षा हैं।

वहीं इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी गुलदस्ता भेंट करके मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वागत किया।