अति दुःखद। धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र टँग नरवाना के उथला ग्रां में एक तूड़ी से भरे ट्रक के खाई में गिरने से कुछ लोगों की मृत्यु की खबर है और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सीएम ने जताया शोक।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र टँग नरवाना के उथला ग्रां में एक तूड़ी से भरे ट्रक के खाई में गिरने से कुछ लोगों की मृत्यु की खबर है और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर शोक जताया है।विकास खंड धर्मशाला के तहत योल के साथ लगते उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर, जबकि एक गंभीर घायल ने टांडा अस्पताल में दम तोड़। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

मैं भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।ॐ शांति ।… सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू।