हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों ,अधिकारियों को सीएम ने क्या और क्यों दी सलाह?क्लिक,लाइक एंड शेयर करें IBEX NEWS पढ़े पूरी ख़बर।

Listen to this article

दो टूक कहा,सचिवालय के कर्मचारियों से बड़ी उम्मीद की वे कार्यों में तेज़ी लाए। फ़ाइलें धीमी गति से आगे बढ़ रही है ,उसमें तेज़ी लाएँ।

IBEX NEWS,शिमला।

सीएम की दो टूक।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों ,अधिकारियों को सीएम ने दो टूक कहा कि बड़ी उम्मीद है कि विभागीय कार्यों में तेज़ी लाए। सभी फ़ाइलें धीमी गति से आगे बढ़ रही है ।

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu addressing HP Secretariat employees after dedicating Phase-III of HP Sectt. Building

मैं भी सुबह 6 बजे भी cs से बात कर लेता हूँ और सभी अन्य मंत्रियों और ऑफ़िसर्स से भी सुबह एक बारी तो बात कर ही लेता हूँ।आप सचिवालय के कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि सौ फ़ीसदी काम दे। जो ग़लतिया है वो ध्यान में लाये ताकि सुधार हो। आपका काम सीधे हिमाचल के लोगों से जुड़ा है और आप सरकार के हिस्सा है।सरकार के कामों में भी तभी तेज़ी आयेगी।हिमाचल प्रदेश सचिवालय के तीसरे चरण का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ये बारे बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में हिमाचल के युवा बेहतर कार्य कर रहे है।

प्रदेश सरकार के कल्याणकारी निर्णयों में कर्मचारियों का सहयोग भी वांछित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में कई कड़े निर्णयों के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे। प्रदेश को विकास पथ पर तेजी से अग्रसर करने के लिए कार्यों के निष्पादन मंे तेजी लानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सभी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आर्थिक तंगी के बावजूद राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि एनपीएस का पैसा केंद्र सरकार के पास है और राज्य सरकार की हिस्सेदारी वापस लाने में कर्मचारियों को सहयोग करना होगा।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूजा अर्चना भी की।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के उपरान्त प्रशासन को नई दिशा दी है। सचिवालय का नया भवन पूरे प्रदेश के लिए संदेश है कि नई सरकार लोगांे केे कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार जल विद्युत परियोजनाओं पर अपनी लड़ाई अंत तक लड़ेगी ये हमारा हक़ हैं।