मनाली-लेह मार्ग के खुलने के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लेह की ओर वाहनों के जाने के समय में बदलाव किया है। अब लाहौल के दारचा से सुबह 7:30 बजे से लेकर 10:00 बजे लेह के लिए वाहनों को भेजा जाएगा। पहले समय 8:00 से 11:00 बजे था

Listen to this article


IBEX NEWS,शिमला।

 मनाली-लेह मार्ग के खुलने के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लेह की ओर वाहनों के जाने के समय में बदलाव कर दिया है।

अब लाहौल के दारचा से सुबह 7:30 बजे से लेकर 10:00 बजे लेह के लिए वाहनों को भेजा जाएगा। पहले समय 8:00 से 11:00 बजे था। सामरिक मार्ग के वनवे होने के कारण समय बदला गया है। शिंकुला दर्रा होकर जांस्कर के लिए भी यही समय रहेगा।

उधर, बुधवार को दूसरे दिन मनाली-लेह मार्ग पर 118 लोगों को लेकर 75 वाहन रवाना हुए है।

हालांकि अधिकतर वाहन लेह की तरफ सब्जी, दूध और दैनिक उपभोग की वस्तुओं के ट्रक शामिल थे। अब धीरे-धीरे मनाली-लेह मार्ग पर फोर बाई फोर और ट्रकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। हालांकि लेह जाने के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। पर्यटक वाहनों को अभी पटसेउ तक ही जाने दिया जा रहा है।
BRO भी हाईवे तीन को चौड़ा करने के लिए सड़क के किनारों से बर्फ हटाने में जुटा है। अब सबकी नजर 427 किलोमीटर सामरिक मार्ग पर यातायात सामान्य होने पर नजर टिकी है। लेह की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का यहां खोली पुलिस चौकी द्वारा पंजीकृत किया जा रहा है। वाहनों में क्या जा रहा और कितने लोग सफर कर रहे हैं सभी की डिटेल को पुलिस दर्ज कर रही है।