himachal news:हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 200 शिक्षक एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सरकारी आवास ओक ओवर से शिक्षा विद्या केंद्र का शुभारंभ किया। उस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सरकारी स्कूलों के 200 शिक्षक एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे।हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब अंग्रेजी में बोलना-लिखना सीखेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू करने का नीतिगत फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गारंटी दी थी कि प्रदेश में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन सरकार ने फैसला लिया कि अब सभी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम पढ़ाया जाए। अभी चुनिंदा स्कूलों में ही अंग्रेजी मीडियम में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।प्रदेश में अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खोलने की गारंटी सरकार ने पूरी कर दी है। उन्होंने शिक्षक संगठनों से राजनीति करने की जगह गुणात्मक शिक्षा देने की अपील की। सुक्खू ने कहा कि अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को चयनित करने के बाद एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा जाएगा।सरकार इसके लिए प्रयासरत है।मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि स्कूल प्रबंधन अब अपने स्तर पर बच्चों की यूनि‌फॉर्म सिलेक्ट कर पाएंगे। पेरेंट्स टीचर मीटिंग में स्कूल यूनिफॉर्म का चयन किया जा सकेगा। इसके लिए स्कूल प्रबंध बाध्य नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रेस कोड लागू करेंगे को स्कूल प्रबंधन स्वतंत्र होंगे।