मुख्यमंत्री ने प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से सम्बन्धित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है। 

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।

बॉक्स

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने देश की नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति देश के लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की उच्च परम्पराओं के सरंक्षण को मजबूती प्रदान करेंगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और देश की आधी आबादी महिलाओं का सुधार और सशक्तिकरण होगा।