25 महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की टीम हर घर में देगी दस्तक,लोगों से कांग्रेस के लिए करेगी अपील…गोदावरी थापली।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से शिमला संसदीय क्षेत्र की प्रभारी गोदावरी थापली ने प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस को एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दो हफ़्तों के बीच जिला व ब्लॉकों में 25-25 महिला कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि चुनाव बहुत नजदीक है इसलिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी है। उन्होंने कहा कि चुनावो में महिलाओं की अहम भूमिका होती है इसलिए महिला कांग्रेस को हर घर मे आज से ही दस्तक देनी है।

थापली ने देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों को उजागर करते हुए लोगों को जागरूक करना है।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस जैनब चंदेल ने प्रदेश की जयराम सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें की जांच कागजों में दफन हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं से जो अन्याय भाजपा ने किया है उसे प्रदेश कभी माफ नही करेगा।

इस असवर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी प्रभा वर्मा,वृन्दा सिंह,शशि ठाकुर,पुष्पा शोभटा, सत्य वर्मा,उमा वर्मा,रिंकू वर्मा,सुदेश,इन्दु,अंकिता, ज्योति,बबली,कुसुम व उमा मुदलियार अन्य के अतिरिक्त मौजूद थी।