शिमला में बंदरों के हमले से 19 साल की लड़की अपने घर की तीसरी मंजिल से गिर गई। इसे गम्भीर अवस्था में आईजीएमसी ले जाया गया मगर इसने दम तोड़ दिया।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला।

शिमला में सोमवार को बंदरों के हमले के चलते 19 साल की लड़की अपने घर की तीसरी मंजिल से गिर गई। इसे गम्भीर अवस्था में आईजीएमसी ले जाया गया मगर इसने दम तोड़ दिया।

घटना शिमला के उपनगर टूटू के ढांढा गांव में पेश आई। यहां दोपहर बाद बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में लड़की तीसरी मंजिल से गिर गई।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशी (19) पुत्री अशोक शर्मा तीसरी मंजिल पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को लेने जा रही थी। इस बीच बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। हिमांशी अपनी जान बचाने के चक्कर में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई।लहूलुहान अवस्था में उसे आइजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। हिमांशी के पिता ढांढा में ढाबा चलाते हैं। इस हादसे से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका का आइजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।