हिमाचल प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा है और अगले महीने से उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा।

Listen to this article

 हिमाचल प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, अगले महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय।

IBEX NEWS,शिमला।

 हिमाचल प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा है और अगले महीने से उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताओं को अब 4700 की जगह 5200 रुपये वेतन मिलेगा। इसे लेकर अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी अधिसूचना के तहत आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 500 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब आशा कार्यकर्ताओं को वेतन के रूप में 5200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

इसको लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक, प्रदेश सहायक नियंत्रक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अधिसूचना की कॉपी भेज दी गई है।