मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर और उप-महापौर को बधाई  दी ।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां सुरेंद्र चौहान को शिमला नगर निगम का महापौर और उमा कौशल को उप-महापौर के पद पर चुने जाने पर बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नव निर्वाचित महापौर एवं उप- महापौर के नेतृत्व मंे शिमला शहर विकास की नई बुलन्दियां हासिल करेगा और शहर की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने शिमला के प्राचीन गौरव को बनाए रखने तथा शहर को साफ-सुथरा बनाने में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।