शिमला मॉलरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर (sports complex)भवन पर सुखाए जा रहे बनियान, कुर्ते और पेंट्स। कपड़ों के ऊपर एक डंडे में दिनभर लहराता रहा फटा तिरंगा झंडा।

Listen to this article

रविवार को खूब शान ए शौक़त में रहते है यहाँ कपड़े सुखाने वाले, प्रशासन मूक दर्शक।

वो भी तब व्यवस्था परिवर्तन का दावा कर सता में आई कांग्रेस सरकार का साइन बोर्ड भवन के फ्रंट पर लगाया गया है और इसमें सूक्खू सरकार की सराहनीय पहल के बारे में बताया है और इस बोर्ड के ठीक उपर खेल विभाग का ऐसा खेला चल रहा है।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) का नाम विश्व पटल पर चमकता है। शिमला के मॉल रोड की तुलना कभी पेरिस के मॉल से होती रही है और अपने इतिहास, पर्यटन महत्व को लेकर देश दुनिया के मानचित्र पर अव्वल पायदान पर है।अब लगता है ज़िला प्रशासन मालरोड को ख़ुद ग्रहण लगाने पर तुला है और यहाँ की शान को धुमिल करने के लिए डटा है।शिमला मॉलरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर भवन पर खेल की दुनिया में नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों के पोस्टर्स और फोटो की बजाय नहाने धोने के बाद धुले हुए कपड़े बनियान, कुर्ते और पेंट्स सुखाए जा रहे हैं।ये किसके कपड़े हैं? क्यों कोई सूखा रहा है? किसने स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के बाहर इन्हें सुखाने की इजाजत दी है? चलो मान लिया कि रविवार को खेल विभाग के अधिकारी और ज़िला प्रशासन अवकाश पर है मगर यहाँ विभागीय अधिकारी की पकड़ इतनी ढीली कैसे है जब ऐसे कपड़ों के ऊपर एक डंडे में दिनभर फटा हुआ तिरंगा झंडा लहराता रहा। वो भी तब व्यवस्था परिवर्तन का दावा कर सता में आई कांग्रेस सरकार का साइन बोर्ड भवन के फ्रंट पर लगाया गया है और इसमें सूक्खू सरकार की सराहनीय पहल के बारे में बताया है और इस बोर्ड के ठीक उपर सरकारी भवन में ऐसा खेल चल रहा है।

सुकून वाली बात ये रही कि इस बहुमंज़िला सरकारी भवन के ठीक सामने मॉल रोड की एक जानीमानी दुकान में पूरे इंतज़ाम से राष्ट्र की शान तिरंगा लहरा रहा था और सरकारी भवन में फटा हुआ झंडा।इस मामले पर ज़िला के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधने की बार बार कोशिश की मगर बात नहीं हो पाई।

उधर हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री ने अपनी फ़ेसबुक वाल पर पोस्ट डाल के रविवार को चिंता जताई है कि

शिमला के भविष्य के लिए हम सबको चिंतन करने की आवश्यकता हैं,
बिना ड्रेनेज और सीवरेज के बने मकान पहाड़ो की रानी के लिए ख़तरे का गढ़ बनते जा रहाँ हैं।

मिलकर हमे इस पर कार्य करने की आवश्यकता हैं।

बॉक्स

इससे पहले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बाहरी राज्य से आए कारोबारियों नए भी ऐतिहासिक रिज मैदान के आस पास कपड़े सूखने टाँगे थे।जहां राष्ट्रपिता , हिमाचल निर्माता , इंदिरा गांधी की मूर्तियाँ है।