सीएम रविवार को वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर बाद शिमला से पहले दिल्ली गए और वहां से वाराणसी बनारस के लिए उड़ान भरी।

Listen to this article

IBEX NEWS, Shimla.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को बजट भाषण के अचानक बनारस रवाना हुए। सुक्खू रविवार को वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सुखविंदर सुक्खू ने आज दोपहर दो बजे शिमला के जुब्बड़हट्‌टी एयरपोर्ट से उड़ान भरी है । CM के साथ उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू भी वाराणसी उत्तर प्रदेश साथ हैं।इससे पहले बीते 14 जनवरी को जब राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की थी उस दौरान भी सुक्खू मणिपुर पहुंचे थे। अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। आज राहुल गांधी की यात्रा यूपी के वाराणसी पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर बाद शिमला से पहले दिल्ली गए और वहां से वाराणसी के लिए उड़ान भरी। सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दूसरी बार शामिल होंगे। सुक्खू सोमवार को वाराणसी से वापस लौट सकते हैं।