मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुँचे , राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। रैली के मौके पर मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे। सोमवार को मुख्यमंत्री शिमला लौट सकते हैं।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने के दोपहर बाद ही विधानसभा से रैली में शामिल होने के लिए निकले गए।