हिमाचल कांग्रेस के धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी।CM, DGP को शिकायत, अपनी ही पार्टी के एक नेता पर जताया सुपारी देने का शक।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के पर्सनल स्टाफ को 2 बार धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। यह कॉल कनाडा में छिपे एक गैंगस्टर का नाम लेकर की गई हैं। मगर, कॉल लोकल बताई जा रही है। इसकी पुष्टि MLA सुधीर शर्मा ने खुद की है।विधायक ने धमकी की जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू को दे दी है। सुधीर शर्मा को शक है कि कांग्रेस के ही किसी नेता के इशारे पर व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।सुधीर शर्मा पूर्व वीरभद्र सरकार में शहरी विकास मंत्री रह चुके हैं। वह वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। मौजूदा कांग्रेस सरकार में वह मंत्री बनने से चूक गए। मंत्री नहीं बनने से नाराज सुधीर बीच-बीच में अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं। इसलिए वह बार बार सुर्खियों में बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू से संबंधित नेता के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस से गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि धमकी की साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।