हिमाचल में राज्यसभा के परिणाम से पहले नौ विधायक गायब।सीआरपीएफ घेरे में हरियाणा जाने की खबर।सूत्रों के मुताबिक जिन 9 विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का शक है, वे सभी पंचकूला पहुंच गए हैं। यहां हरियाणा में भाजपा की सरकार है।

Listen to this article

अब अगर पूर्ण बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी हार जाते हैं तो यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी, दोनों के लिए लोकसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका होगा।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग करने की अटकलों के बाद CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार को बड़ा सदमा पहुँचा सकते हैं। पूर्ण बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी हार जाते हैं तो यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी, दोनों के लिए लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तगड़ा झटका होगा।

हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों के भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा है।कांग्रेसी विधायकों में सुजानपुर के राजेंद्र राणा, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ के देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर के आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर और गगरेट के चैतन्य शर्मा का नाम आ रहा है। ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले।यहां वोटिंग के बाद ये शिमला से निकल गए और अब किसी के संपर्क में नहीं हैं। इसको लेकर कांग्रेस सरकार में हड़कंप मचा हुआ है।

तीन निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर के भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट देने की बात कही जा रही है।

हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। नवंबर-2022 में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और 8 दिसंबर 2022 को चुनाव नतीजे आए। इसमें कांग्रेस को 40 और भाजपा को 25 सीटें मिली। 3 सीटों पर निर्दलीय विधायक जीते।